Chhattisgarh

बच्चों को सोगड़ा के इको लैब का कराया गया भ्रमण

जशपुरनगर ।साऊथ प्वाइंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर के कक्षा 5 वीं से 8 वीं तक के 50 छात्र छात्राओं को आज वाइल्ड नेचर से रूबरू कराने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से इको लैब सोगड़ा वानिकी प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया। जशपुर वाइल्डलाइफ वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा इको लैब के बारे में जानकारी बच्चों को दी गई। बच्चों को दूरबीन की सहायता से पक्षियों के व्यवहार के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही वाइल्ड लाइफ के साइन के बारे में भी बताया गया।

उप वनमंडलाधिकारी द्वारा वनों के संरक्षण के महत्व के बारे में उन्हें बताते हुए वृक्षों, औषधियों, लघुवनोपजो के पहचान, उपयोग एवं आर्थिक महत्व के बारे में बताया गया। इको लैब में स्थापित म्यूजियम का अवलोकन करा कर जशपुर के सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया गया। कम्प्यूटर में संग्रहित जिले में पाये जाने वाले वन्यप्राणियों के व्यवहार से सम्बन्धित जानकारी का प्रत्यक्ष अवलोकन करा कर जानकारी दी गई। स्कूली बच्चों एवं स्कूल के संचालिका द्वारा इको लैब को प्रकृति को निकट से अनुभव करने एवं सिखने का बहुत अच्छा स्थान बताते हुए इसे विकसित करने के लिए धन्यवाद दिया। वन मंडलाधिकारी जशपुर द्वारा शिक्षण संस्थाओं एवं आमजन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग इको लैब आकर नेचर का प्रत्यक्ष अनुभव कर भावी पीढ़ी को वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करें।

Related Articles

Back to top button