बंद रहेंगे रतनगढ़ माता मंदिर के कपाट: 25 अक्टूबर नहीं खुलेगा मां का दरबार, शाम की आरती में खोले जाएंगे कपाट

[ad_1]
दतिया37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण लगने के कारण रतनगढ़ माता मंदिर के पट पूरे दिन बंद रहेंगे। रतनगढ़ मंदिर के पुजारी पंडित राजेश कटारे ने बताया कि 25 अक्टूबर पड़वा के दिन सूर्य ग्रहण के चलते, रतनगढ़ माता मंदिर के कपाट पूरे दिन बंद रहेंगे। शाम साढ़े 6 बजे कपाट खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने माता के भक्तों से शाम को माता की आरती में शामिल होने के लिए कहा है।
घने जंगल में माता का दरबार
रतनगढ़ माता मंदिर रामपुरा गांव से 5 किमी दूर और दतिया से 55 किमी दूर स्थित है। यह पवित्र स्थान घने जंगल में सिंध नदी के तट पर स्थित है। यहां हर वर्ष दिवाली दूज पर हजारों कि संख्या मे लोग दर्शन करने आते है।
1935 किलो का पीतल का घंटा
लगभग सात साल पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मंदिर में एक घंटे को चढ़ाया था। इस घंटे का कुल वजन 1935 किलो है। प्रशासन ने इस घंटे को डकैतों और आम श्रद्धालुओं के चढ़ाए घंटों को गलाकर बनाए गए मिश्रधातु से बनवाया है।
Source link