फोरलेन के रास्ते भोजाखेड़ी दरगाह हटाई: तड़के 6 बजे पहुंचीं जेसीबी, पोकलेन; 2 घंटे में रूट क्लियर; दरगाह अब 1 किमी दूर शिफ्ट

[ad_1]

खंडवा25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भोजाखेड़ी दरगाह हटाने के बाद पोकलेन मशीन ने मलबा भी हटाया। - Dainik Bhaskar

भोजाखेड़ी दरगाह हटाने के बाद पोकलेन मशीन ने मलबा भी हटाया।

निर्माणाधीन इंदौर-एदलाबाद फोरलेन सड़क मार्ग के रास्ते आ रही भोजाखेड़ी दरगाह को प्रशासन ने हटा दिया। तड़के 6 बजे पहुंचे पुलिस व राजस्व अमले ने कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी व पोकलेन मशीन से दरगाह व आसपास के पेड़ों को हटा दिया गया। सुबह 8 बजे कार्रवाई थम गई।

भोजाखेड़ी दरगाह फोरलेन रास्ते से हटाने को लेकर बीते 6 माह से प्रशासन लगा हुआ था। दरगाह कमेटी व मुस्लिम समुदाय से सहमति नहीं बन सकीं। समाज ने दरगाह बचाने को लेकर मुहिम भी चलाई। कई दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रहा था। मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग से अनुविभागीय अधिकारी शामिल हुए।

– एक किलोमीटर दूर शिफ्ट की दरगाह

प्रशासन की कार्रवाई को लेकर दरगाह कमेटी को पूर्व से ही जानकारी थी। ट्रैफिक जाम की स्थिति ना बने इसलिए सुबह से कार्रवाई की गई। दरगाह कमेटी ने समाधि को 1 किलोमीटर दूर राजशाही ढाबे के सामने सलीम भाई की जमीन पर शिफ्ट कर दिया है।

– रफ्तार पकड़ेगा फोरलेन निर्माण का काम

एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, भोजाखेड़ी दरगाह के पास ब्रिज का काम अधूरा है। दरगाह हटने के बाद अब रास्ता क्लियर हो चुका है। ब्रिज का काम पूरा होते ही रूट छैगांवमाखन बायपास से कनेक्ट हो जाएगा। वही, आगे के कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button