भोपाल में रिटायर्ड ASI का मर्डर: रात 3 बजे पड़ोसी ने मदद के लिए बुलाया, किराएदार के साले ने सीने में घोंप दिया चाकू

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- At 2 O’clock The Neighbor Called For Help, The Brother in law Of The Tenant Stabbed Him In The Chest
भोपाल4 मिनट पहले
भोपाल में रिटायर्ड ASI की हत्या कर दी गई। ASI के घर के सामने किराए के मकान में रहने वाले जीजा और साले आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके मकान मालिक ने ASI से मदद मांगी। उन्होंने किराएदार के साले को घर से बाहर भगाया। तभी आरोपी ने मौका देखकर उनके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरदार सिंह(62) रिटायर्ड एएसआई थे। वे निशातपुरा इलाके के कृषक नगर में रहते थे। वे भोपाल के पिपलानी,गांधीनगर, एमपी नगर, टीटी नगर समेत अनेकों थानों में पदस्थ रहे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3 बजे उनके घर के सामने नर्मदा प्रसाद के मकान में रहने वाले किराएदार नजीराबाद निवासी प्रकाश अहिरवार का साले रामबाबू से विवाद हो रहा था। नर्मदा प्रसाद के मदद मांगने पर सरदार सिंह उन्हें समझाने पहुंचे। उन्होंने रामबाबू को घर से बाहर भगाया। फिर वे प्रकाश को समझाने लगे। तभी रामबाबू ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। यह देख नर्मदा प्रसाद बीच-बचाव करने आगे बढ़े तो आरोपी ने उनको भी चाकू मार दिया। उनका भोपाल मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। नर्मदा प्रसाद कॉ-ऑपरेटिव विभाग में पदस्थ हैं।

आरोपी रामबाबू दो-तीन दिन पहले ही अपने जीजा प्रकाश के पास रहने आया था।
तीन दिन पहले ही जीजा के पास आया था
थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि आरोपी रामबाबू दो-तीन दिन पहले ही अपने जीजा प्रकाश के पास रहने आया था। प्रकाश फल-सब्जी का ठेला लगाता है। वह नर्मदा प्रसाद के मकान में ग्राउंड फ्लोर में किराए से रूम लेकर रहता है। रात में जीजा-साले ने पहले पार्टी की। इसके बाद दोनों लड़ने झगड़ने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि मकान मालिक को मोर्चा संभालने आना पड़ा। मकान मालिक ने समझाया भी, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर नर्मदा प्रसाद ने एएसआई को बुलाया।
गेट खोलकर चाकू निकाला
एएसआई ने विवाद के बाद रामबाबू को घर से बाहर कर दिया था। इसी बीच आरोपी मौका पाकर आरोपी ने जीजा के कमरे का दरवाजा खोल लिया। घर के अंदर रखा चाकू वह निकालकर बाहर की तरफ आया। आते ही उसने एएसआई के सीने में घोंप दिया। यह देख नर्मदा प्रसाद बचाने दौड़े तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा। वह मजदूरी करता है।
शुजालपुर के रहने वाले थे सरदार सिंह
सरदार सिंह मूलत: शुजालपुर के रहने वाले थे। पिपलानी थाने में आखिरी पोस्टिंग थी। उनके बेटे मनीष सिंह वकील हैं। पत्नी मीना चौहान घर में रहती हैं। घटना के बाद से आरोपी का जीजा भी घर से गायब है।
Source link