फिल्म की स्क्रीनिंग: पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पूर्व मंत्री आज से दो दिन दिखाएंगीं फिल्म ‘रामसेतु’

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- The Former Minister Will Show The Film “Ram Setu” To The Office Bearers And Workers For Two Days From Today.
बुरहानपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अक्षय कुमार की फिल्म \”रामसेतु” रिलीज हो चुकी है। बुरहानपुर में 14 और 15 नवंबर को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस द्वारा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यह फिल्म दिखाई जाएगी। चिटनीस ने कहा सभी जनप्रतिनिधि, भाजयुमो के मंडलवार कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिन फिल्म दिखाने की व्यवस्था की है।
युवा सनातन मान्यताओं को वैज्ञानिक आधार पर देखें और समझें। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, महामंत्री भरत रावल, विश्वास शिवहरे, मंडल अध्यक्ष प्रशांत रावतोले, उमेश देवस्कर, अनिरूद्ध पारिख, मंडल महामंत्री दिनेश सगरे, अक्षय पाटिल और उपाध्यक्ष लोकेश डाले ने बताया सभी कार्यकर्ता फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं।
Source link