फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने लिया महाकाल का आशीर्वाद: बेटे के साथ बाबा का किया रूद्राभिषेक, बोलीं- महाकाल लोक मृत्युलोक का सबसे भव्य लोक

[ad_1]

34 मिनट पहले

फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। बेटे के साथ मंदिर आईं जयाप्रदा ने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पहली बार वे अपने बेटे सम्राट के साथ मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने महाकाल लोक की जानकारी ली और कहा- यह मृत्युलोक का सबसे भव्य लोक है।

अभिनेत्री जयप्रदा ने बेटे के साथ गर्भगृह में पूजन किया।

अभिनेत्री जयप्रदा ने बेटे के साथ गर्भगृह में पूजन किया।

उज्जैन पहुंची प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में पहुंचकर दर्शनों का लाभ लिया। जया प्रदा इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ चुकी हैं। पंडित रमण त्रिवेदी ने जयाप्रदा और उनके बेटे को गर्भगृह से दर्शन करवाकर रुद्राभिषेक पूजन करवाया। इस दौरान जयाप्रदा ने भगवान महाकाल को नए वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया की जयाप्रदा अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने महाकाल लोक की जानकारी ली और प्रसन्नता व्यक्त की। दर्शन के बाद जयाप्रदा इंदौर के लिए रवाना हो गईं।

दर्शन के बाद बेटे सम्राट और पुजारियों के साथ कुछ देर तक जयाप्रदा ने परिसर में समय बिताया। उन्होंने महाकाल लोक की जानकारी भी ली।

दर्शन के बाद बेटे सम्राट और पुजारियों के साथ कुछ देर तक जयाप्रदा ने परिसर में समय बिताया। उन्होंने महाकाल लोक की जानकारी भी ली।

क्या है महाकाल लोक…
महाकाल के आंगन को 856 करोड़ रुपए की लागत से 2 फेज में डेवलप किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद 2.8 हेक्टेयर में फैले महाकाल का पूरा एरिया 47 हेक्टेयर का हो जाएगा। 946 मीटर लंबे कॉरिडोर पर चलते हुए भक्त महाकाल मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेंगे। कॉरिडोर पर चलते हुए उन्हें बाबा महाकाल के अद्भुत रूपों के दर्शन तो होंगे ही, शिव महिमा और शिव-पार्वती विवाह की भी गाथा देखने-सुनने को मिलेगी। महाकाल लोक के बनने के बाद यह एकमात्र ऐसा मंदिर बन गया है, जहां श्रद्धालु दर्शन के साथ शिव से जुड़ी हर कहानी जान सकते हैं। इसे बनाते समय पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। हैदराबाद से विशेष पौधे मंगाए गए। इसके अलावा शमी, बेलपत्र, नीम, पीपल, रुद्राक्ष और वटवृक्ष भी रोपे गए हैं। विकसित एरिया महाकाल वन का हिस्सा है। यही कारण है कि इसे इसी अनुसार डिजाइन किया गया है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करेंगे। दिव्यता, भव्यता और आध्यात्मिकता के इस संगम ने 4 साल की मेहनत के बाद आकार लिया है। पहले फेज के बाद अब दूसरे फेज का काम होगा।

महाकाल की शरण में एकता कपूर और रिद्धिमा…

चर्चित टीवी सीरियल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर-घर की… की प्रोड्यूसर एकता कपूर 19 दिन पहले उज्जैन पहुंची थीं। उनके साथ एक्ट्रेस रिद्धिमा डोगरा भी आई थीं। दोनों सीधे विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर पहुंचीं और गर्भगृह में भात पूजन किया। वे करीब 3 घंटे मंदिर में रहीं और मंगल का जाप किया। यहां से दोनों महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और बाबा का आशीर्वाद लिया। एकता और रिद्धिमा ने हरसिद्धि माता मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन भी किए। पढ़ें, पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button