फसल की बर्बादी देख किसान ने की आत्महत्या की कोशिश: सोयाबीन की खेती के लिए लिया था 10 लाख का कर्ज, खेत में पानी भरा देख गले पर दराता चलाया

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- Had Taken A Loan Of 10 Lakhs For The Cultivation Of Soybean, Seeing The Water Filled In The Field, Ran A Scuffle On The Neck
राजगढ़एक घंटा पहले
राजगढ़ से 6 किलोमीटर दूर सरेड़ी गांव के एक किसान ने खेत में पानी घुसने से फसल नष्ट देखकर खुद के गले पर दराता चला लिया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, दराता छुड़ाकर फेंका और तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत होने पर इलाज किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय राजगढ़ से 6 किलोमीटर दूर सरेड़ी गांव में 10 लाख के कर्ज में डूबे किसान युवक भारतसिंह पंवार (30) ने खेत में सोयाबीन की फसल में पानी भरा देखकर दरातें से खुद के गले पर वार करके आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर खड़े युवक के काका के लड़के राजेंद्र सिंह पंवार ने बचाने की कोशिश की, जिसमें उसका भी हाथ जख्मी हो गया।
10 लाख का कर्ज ले रखा था
गंभीर हालत में किसान भारत सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके गले मे 25 टांके आए हैं। युवक की हालत अभी गंभीर है। आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक के काका पर्वतसिंह ने बताया कि भारत के गांव में 12 बीघा जमीन है। जिसमें उसने कर्ज लेकर सोयाबीन लगाई थी। ताकि, फसल आते ही वह कर्ज चुका सके। भारत ने करीब 10 लाख रुपए का कर्ज ले रखा है। राजगढ़ जिले में हो रही बारिश के कारण कटी हुई फसलें पानी के कारण नष्ट हो गई। आज भारत अपने खेत पर गया था। जहां पानी मे डूबी फसल देख उसने दराते बसे अपना गला रेत लिया। भारत को गला रेतता देखकर उसके रिश्ते के काका के लड़के राजू पंवार ने बचाने की कोशिश की जिसकी वजह से उसका भी हाथ जख्मी हो गया।
खुद का गला रेत लिया
कमल सिंह पंवार पूर्व सरपंच ने बताया कि भारत कर्ज से परेशान था। जख्मी हालत में खेत से जब गांव में लेकर आए तो हमने पूछा तो उसने बताया कि 10 लाख का कर्ज है। कैसे चुकाऊंगा। युवक ने खेत मे कटी पड़ी फसलें पानी मे डूबी देखकर पहले खेत के आसपास एक चक्कर लगाया फिर वहीं पड़े दरातें से गला रेत लिया।
Source link