दतिया में हुई तेज बारिश: सुबह से बादल छाए रहे, शाम 6 बजे करीब 45 मिनट हुई बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Datia
- It Was Cloudy Since Morning, It Rained For About 45 Minutes At 6 Pm, Water Filled In Many Areas
दतिया3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दतिया में शनिवार शाम को झमाझम बारिश हुई। करीब 45 मिनिट में 15 एमएम से ज्यादा बारिश होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के दौरान लोग छाता लेकर बाहर निकल आए और बरसात का आनंद लिया। शहर में सुबह से ही तेज धूप खिली थी। दोपहर बाद अचानक बादल मंडराने लगे और पहले करीब ढाई बजे हल्की बारिश हुई। इस के बाद मौसम फिर एक बार साफ हो गया। इस के बाद शाम करीब पांच बजे से पोन 6 बजे तक तेज बारिश हुई। इस बीच 15 mm बारिश दर्ज की गई। वही मौसम विभाग के अनुसार रात को भी गरज चमक के साथ बारिश होने के अनुमान है।
दतिया में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
Source link