2 घरों को बदमाशों ने बनाया निशाना: 40 बकरा-बकरियां चोरी करके आरोपी फरार, घर मालिक ने पीछा किया तो फेंके पत्थर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • The Accused Absconded After Stealing 40 Goats, The House Owner Chased And Threw Stones

धारएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बरमंडल और छायन गांव में एक दर्जन से अधिक चोरों ने गांव के बाहरी क्षेत्रों में 2 लोगों के घरों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर 40 बकरा-बकरियों को चुरा लिया है।

जानकारी के अनुसार बरमंडल में लाबरिया-दसाई मार्ग पर संजय कॉलोनी में राधेश्याम तहाड के घर पर खुंटे से बंधे मवेशियो को चोरों ने चुरा लिया। राधेश्याम ने बताया कि वह घर के बाहर सोया हुआ था। पुराने कच्चे घर में 15 बकरा-बकरी बंधे हुए थे। चोरों ने खुटे से रस्सी काटकर सभी को चुराकर खेतों के रास्ते ले जा रहे थे। तभी, उसकी नींद खुल गई उसने चोरों का सामना किया। तभी, उन्होंने पत्थरों से वार किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और बस्ती में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन चोर झिवाझरी होते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि हमने चोरों का पीछा भी किया। लेकिन वे लोग चार पहिया वाहन में बकरा-बकरियों को भरकर फरार हो गए।

राधेश्याम ने बताया कि करीब 60 हजार की कीमत बकरा-बकरियों की थी। 8 से 10 लोग थे जो पेंट शर्ट पहने हुए थे। वहीं, दूसरी घटना छायन गांव में हनुमान मंदिर के सामने मुकेश भुरिया के घर पर हुई। घर के अंदर मुकेश और उसकी पत्नी सोए हुए थे। वहीं, बाहर एक अन्य कमरे में 25 बकरे-बकरिया बंधे हुए थे। चोरों ने घर का दरवाजाा खोलकर सभी को चुरा लिया। घटना का पता सुबह 6 बजे लगा, जब मुकेश मवेशियों को बांधने के लिए उन्हें घर में से निकाल रहा था। लेकिन वहां एक भी बकरा-बकरी नहीं थे। घटना की सूचना राजोद थाने पर की गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button