सामुदायिक नेतृत्व क्षमता: श्रमदान कर बनाया बोरी बांध, जल संरक्षण का दिया संदेश

[ad_1]

बुरहानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
श्रमदान कर बनाया बोरी बांध, जल संरक्षण का दिया संदेश - Dainik Bhaskar

श्रमदान कर बनाया बोरी बांध, जल संरक्षण का दिया संदेश

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड बुरहानपुर के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की विद्यार्थियों ने खड़की नाले पर पानी रोकने के लिए 150 बोरियों का बांध बनाया।

विकासखंड समन्वयक अशोक त्रिपाठी ने बताया छात्र-छात्राओं ने नवांकुर संस्था से समन्वय स्थापित कर बोरी बांध का काम किया। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद बुरहानपुर मनीष ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के विषय पर जानकारी दी। नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि मिलिंद तलेकर, ,ऊषा उदलकर आदि मौजूद थे। संचालन परामर्शदाता संदीप शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन परामर्शदाता मोहन पवार ने माना।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button