प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी

कोण्डागांव । कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 05 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी।
कलेक्टर द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम गोलावण्ड निवासी संतुराम कोर्राम की छत से गिरने से मृत्यु होेने पर पत्नी अजरदई कोर्राम, कोण्डागांव तहसील के ग्राम बड़ेकनेरा निवासी हीराबाई की आग में जलने से मृत्यु होने पर पति पंचराम, मर्दापाल तहसील के ग्राम खण्डाम निवासी जयमति कोर्राम की पानी में डूबने से मृत्यु पर पति पुरनसिंह कोर्राम, कोण्डागांव तहसील के ग्राम कोकोड़ी निवासी मानसी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता रमिला, पिता साधुराम, मर्दापाल तहसील के ग्राम कड़ेनार निवासी झनकाय की पानी में डूबने से मृत्यु पर होने पर पति गिरजू राम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा सभी प्रकरणों में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।