प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर परिचर्चा: किसी ने शहर को सजाने के लिए कहा तो किसी ने पतंग उत्सव का सुझाव दिया

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

शहर में अगले साल जनवरी में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए एक परिचर्चा सोमवार को ब्रिलियन्ट कनवेंशन सेंटर में आयोजित की गई। जिसमें लोगों ने आयोजन को लेकर अलग-अलग सुझाव दिए। किसी ने शहर को सजाने के लिए कहा तो किसी ने काईट फेस्टिवल के आयोजन की बात की। परिचर्चा में प्रवासी भारतीयों के स्वागत के साथ ही आयोजन को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. पवनकुमार शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा, निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के प्रबुद्धजन, विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की।

मंच पर मौजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. पवनकुमार शर्मा, निगमायुक्त प्रतिभा पाल।

मंच पर मौजूद महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. पवनकुमार शर्मा, निगमायुक्त प्रतिभा पाल।

इस मौके पर महापौर भार्गव ने कहा कि हम सब इंदौरवासियों के लिए गर्व का विषय है कि भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिऐ पूरे भारतवर्ष में इंदौर को चुना गया है, इंदौर के सभी नगरवासियो ने सक्रिय जनभागीदारी से इंदौर को न केवल देश का स्वच्छतम शहर बनाया है, बल्कि लगातार 6 वर्षों से शहर को स्वच्छता में देश में सिरमौर बनाए रखा है, स्वच्छता आज इंदौर की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इंदौर की हमेशा से अतिथि देव भवः की परंपरा रही है, उसी के अनुरूप इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पधारने वाले प्रवासी भारतीय एवं अतिथियों का स्वागत हर्षोउल्लास एवं उत्सवी माहौल में किया जाए। इसके लिए सभी वरिष्ठजन व प्रबुद्धजन से परिचर्चा में सुझाव लिए गए। 80 देशों के 4 हजार से अधिक संख्या में प्रवासी भारतीय आ रहे हैं।

ये सुझाव आए

– इस अवसर पर पदमश्री जनक पल्टा ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले अतिथियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने हेल्थ इमरजेंसी की व्यवस्था करने के संबंध में सुझाव दिया गया।

– डॉ.अनिल भण्डारी ने कहा कि इंदौर के प्रवासी भारतीयों के साथ बैठक कर, इंदौर शहर के विकास में योगदान पर चर्चा की जाए। साथ ही इवेंट को ध्यान में रखते हुए, कार्बन क्रेडिट के लिए भी कार्य करें, ईको फ्रैंडली कार्यक्रम आयोजित किया जाए। प्रवासी भारतीय के अतिथियों का शहर के विभिन्न बाजारों, स्थानों पर स्वागत मंच के माध्यम से स्वागत सत्कार किया जाए।

– वैश्य समाज के अरविंद बागडी ने कहा कि जिस प्रकार से त्यौहारों को उत्सव में सजाया जाता है, उसी प्रकार से इंदौर को भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान सजाया जाना चाहिए।

– राजेन्द्र मेहता ने कहा कि सभी होटल संचालकों से निवेदन है कि वह होटल को बहुत ही अच्छे से सजाए, परिवहन की समस्या का सुगमता से निपटान करें। परिवहन की व्यवस्था होटल वाले सवंय करें।

– पाथ इंडिया के नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए इंदौर के एमआर 10 टोल नाके का सौन्दर्यीकरण किया जाए व फुलों से स्वागत किया जाए।

– योगेश मेहता ने कहा कि प्रवासी भारतीय अतिथियों को व्यवसायिक व औद्योगिक संस्थानों की विजिट कराने तथा निवेश के लिए प्रेरित करेंगे।

– सचिन बंसल ने अतिथियों के लिए काईट फेस्टिवल का आयोजन करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में शामिल शहर के गणमान्य नागरिक।

कार्यक्रम में शामिल शहर के गणमान्य नागरिक।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button