प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम: लोगों तक पहुंचाई जनकल्याणकारी योजनाएं, दिव्यांग जनों को बांटे कृत्रिम अंग

[ad_1]
अशोकनगर8 घंटे पहले
अशोकनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। इस दौरान कई जगह जनकल्याणकारी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ भी मिला। गांधी पार्क पर एलईडी लगाकर पीएम मोदी का संबोधन चलाया गया। इसी तरह अशोकनगर में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों को सहायक कृत्रिम अंग, उपकरण वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत अशोकनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक जजपाल सिंह जज्जी मौजूद रहे। इस दौरान वहां पर कई दिव्यांगों को प्रथम अंक बांटे गए।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर आर. उमामहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, मनोज शर्मा, अभय ठाकुर सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर रक्तदान किया।
स्व सहायता समूह में लगाए पौधे
मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अशोकनगर के माध्यम से 429 समूहों के 2451 महिला स्व सहायता समूह सदस्यों ने कई गांवों में कुल 12310 वृक्ष लगाए। समूह की महिलाओं ने खुद के घरों और खेतों में बृहद वृक्षारोपण किया। जिले के सभी चार विकासखंडों के गांवों में 12000 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। कार्यक्रम में आम, अमरूद, आंवला, पीपल, कटहल आदि के पौधों लगाया गया ।
Source link