प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान: मानव दुर्व्यापार जैसे अपराध को नहीं होने देंगे, महिला अपराध के प्रति लोगों को दिलाई गई जागरूकता की शपथ: एसआई

[ad_1]

मानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानव दुर्व्यापार से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता की दृष्टि से 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय जागरूकता अभियान चेतना चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार को मानपुर थाना पुलिस ने दुर्गापुरी माता मंदिर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बच्चों को मानव दुर्व्यापार के जानकारी दी। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर माधवी शाक्य ने नारी जागरूकता, नारी सुरक्षा, मानव दुर्व्यापार, नारी जनचेतना, नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया।

उन्होंने दुर्गा पंडाल में मानव दुर्व्यापार का अपराध घटित करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के संबंध में और उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को डरा-धमका कर, लालच देकर, धोखा देकर अथवा हिंसा कर मानव दुर्व्यापार जैसे संगठित अपराध को न स्वयं करेंगे, न होने देंगे और इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे। नवरात्रि के पावन अवसर पर मानव दुर्व्‍यापार के अपराधों के खिलाफ चेतना अभियान मध्‍यप्रदेश पुलिस चला रही है। बच्‍चों को बताया कि अच्‍छा व बुरा स्‍पर्श क्‍या होता है। आपके साथ कब-कब और किन-किन स्थितियों में घटनाएं हो सकती हैं। नारी तुम ही शक्ति हो नारे के तहत शपथ दिलाई गई एवं पैम्पलेट वितरण किए गए।

पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान:
पुलिस के द्वारा जिलेभर में लगातार जनचेतना अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मानव दुर्व्यापार और महिला संबंधित अपराधों के अलावा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि लोग इन अपराधों से न सिर्फ बच सकें, बल्कि उसे खुद भी न करें। इसमें सजा के साथ कानूनन जानकारी भी दी जा रही है। जिले के सभी 18 थाना अधिकारी गांवों में लोगों के बीच जाकर उन्हें अपराध संबंधित जानकारी दे रहे है। एसपी ने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे रखें है।

घटना का समय सबसे अहम, इसी से शुरू होती है जांच
एसआई माधवी शाक्य ने बच्चों को बताया कि, अगर घर से स्‍कूल आते समय रास्‍ते में किसी प्रकार की घटना होती है, तब आप स्‍कूल में शिक्षक को जरूर बताएं। स्‍कूल से घर जाते समय रास्‍ते में कोई घटना होती तो अपने माता-पिता को जरूर बताएं। आपकी आवाज आपकी ताकत है, इसलिए आपके साथ कोई घटना होती है, तो उस समय जोर से जरूर चिल्‍लाएं। उन्होंने बच्‍चों को 1098 के बारे में बताया कि आप किसी भी प्रकार की समस्‍या में हों या आपका दोस्‍त किसी मुसीबत में हो या आप देखभाल व संरक्षण वाले बच्‍चों को देखते हैं, तो आप चाइल्‍ड हेल्पलाइन 1098 व पुलिस से मदद ले सकते हैं।

यहां भी हुए कार्यक्रम, महिलाओं व बच्चों को दी जानकारी
महिला थाना प्रभारी जीवन लाल माहौर, एसआई लक्ष्मी बघेल, सउनि सविता तोमर द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज श्योपुर के छात्र छात्राओॆ को, थाना प्रभारी ओछापुरा रीना सोलंकी द्वारा ग्राम पुरा के ग्राम वासियों को, थाना प्रभारी मगरदा द्वारा ग्राम दुबैरा के महिला एवं पुरुषों बच्चों को सजग किया गया।

बच्चों को दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर सोमवार को नगदी गांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। जिस में स्कूली बच्चों के अलावा पैरालीगल वॉलेंटियर भी शामिल हुए। जिला विधिक सेवा अधिकारी शिखा शर्मा ने बच्चों से रूबरू संवाद करते हुए बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली व संरचनात्मक इकाई, निशुल्क विधिक सहायता योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना- 2015, लोकोपयोगी लोक अदालत, नेशनल लोक अदालत के लाभ के बारे में बताया गया। बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया। जिससे कि बच्चों में किसी भी प्रकार का कोई सवाल न रहें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button