प्रदेश में दिखा सूर्यग्रहण: दमोह में 3 दलितों की हत्या, देवास में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो चाकू से गोदा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Killing Of 3 Dalits In Damoh, Stopped Them From Smoking Cigarettes At The Petrol Pump In Dewas, Then Stabbed Them With A Knife

मध्यप्रदेश8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में मंगलवार को सूर्य ग्रहण के दौरान कई शहरों में जनजीवन थम सा गया। उज्जैन के महाकाल मंदिर को छोड़कर बाकी सभी मंदिरों मंदिरों के पट बंद रहे। शाम 4.42 बजे से 5.38 बजे तक इस खगोलीय घटना के दौरान चांद ने सूरज के करीब 32% हिस्से को ढंक लिया। भोपाल के रीजनल साइंस सेंटर में बड़ी संख्या में लोग सूर्य ग्रहण की घटना को देखने पहुंचे। उज्जैन की वेधशाला में भी भीड़ रही। पूरी खबर पढ़ें…

दलित परिवार के 3 लोगों की हत्या:महिला से छेड़खानी का आरोप, दबंगों ने गोलियां बरसाईं​​​​​​​

दमोह में दबंगों ने एक युवक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसके परिवार के 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने दलित परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो चाकू घोंपा:एक युवक की मौत, एक गम्भीर; आरोपियों का ढाबा-मकान गिराया

देवास में पेट्रोल पम्प पर सिगरेट पीने से रोकना वहां के एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं उसका साथी कर्मचारी घायल है। पुलिस ने वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए एक आरोपी का अवैध रूप से बना ढाबा ध्वस्त कर दिया। साथ ही दो आरोपियों के मकान भी गिरा दिए। पूरी खबर पढ़ें…

भोपाल में मां के सामने बेटे का मर्डर:बेटे को बचाने मां उसके ऊपर लेटी, बदमाशों ने खींचकर चाकू से गोदा

भोपाल में एक मां के सामने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक दिवाली की पूजा करने के बाद मोहल्ले में घूमने निकला था। यहां मोहल्ले के ही नशेड़ी युवकों से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद चार-पांच बदमाशों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर मां उसे बचने दौड़ी और मिन्नतें करते हुए उसके ऊपर लेट गई। लेकिन बदमाशों ने उसे खींचकर हटाया और युवक के सीने में 10 से ज्यादा बार चाकू से वार किया। पूरी खबर पढ़ें…

70 फीट जगह के लिए पौने दो करोड़ की बोली:इंदौर में ढाई लाख रु वर्गफीट के भाव पर बिकी खजराना की दुकान

स्वच्छता में देश में 6 बार परचम लहराने के बाद इंदौर अब कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी नंबर वन बन गया है। इंदौर में इस दीपावली पर देश की सबसे बड़ी कमर्शियल डील हुई है। खजराना मंदिर परिसर की दुकान के लिए हुई इस नीलामी में 70 वर्गफीट की दुकान के लिए 1.72 करोड़ रुपए की बोली लगी। यानी इस छोटी सी दुकान के लिए करीब ढाई लाख रुपए प्रति वर्ग फीट का भाव मिला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button