प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह छत्तीसगढ़ राज्य उद्योग विकास कोर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल को पदभार ग्रहण पर बधाई दिये

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में चार इण्डस्ट्रियल क्लस्टर की स्थापना की घोषणा की। इनमें से दो राजनांदगांव जिले के घुमका तहसील में और दो नवा रायपुर में स्थापित होंगे।

राजीव अग्रवाल के पदभार करने ने अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि औद्योगिक पार्क की स्थापना करते हुए बताया कि राजनांदगांव के पटेवा ग्राम, तहसील घुमका 322 एकड़ में 350 करोड़ की लागत से इलेट्रॉनिक मेनेफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 की स्थापना होगी।
इसी तरह घुमका तहसील के ही ग्राम बीजेतला स्पेश मेनुफैक्चरिंग क्लस्टर 50 एकड़ में 25 करोड़ की लागत से स्थापना होगी। रेडीमेड गारमेंट पार्क की नया रायपुर अटल नगर में 20 एकड़ में 30 करोड़ की लागत से स्थापना होगी। इसी तरह नया रायपुर में 30 एकड़ में 40 करोड़ की लागत से फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना होगी।
इस अवसर पर सीएसआईडीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया की अवधारणा को सफल बनाने के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति सबसे ज्यादा सफल रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से उद्योगपतियों से मुलाकात की है। छत्तीसगढ़ ने साढ़े चार लाख से अधिक एमओयू ने किया है।
सेमीकंडक्टर यूनिट का भी भूमिपूजन हुआ है। अब छत्तीसगढ़ अलग वैश्विक पहचान बनाएगा। मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अहिवारा विधानसभा प्रभारी रविशंकर सिंह ने राजीव अग्रवाल को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




