पौधारोपण: ‘हराभरा मध्यप्रदेश’ अभियान के पहले चरण में युवा मोर्चा ने रोपे पौधे

[ad_1]
ग्वालियर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
हराभरा मध्यप्रदेश अभियान के पहले चरण की शुरुआत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सभी मंडलों में पौधे लगाने का काम किया। पहले चरण में 45 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने बताया कि इतने बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा है।
अभियान के पहले दिन रामकृष्ण मंडल ने अनुपम नगर पार्क में पौधे लगाने का काम किया। सावरकर मंडल का कार्यक्रम हनुमान टेकरी पर आयोजित किया गया। दीनदयाल मंडल का कार्यक्रम डांग वाले बाबा पर आयोजित किया गया। लक्ष्मीबाई मंडल का कार्यक्रम कोटेश्वर मंदिर के पास किया गया। कोटेश्वर मंडल का कार्यक्रम हरिहरन पार्क में किया गया। दुर्गादास मंडल का कार्यक्रम 12 नंबर लाइन पार्क और विवेकनंद मंडल का कार्यक्रम नई सड़क पर आयोजित किया गया। हेमू कालानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गजराराजा स्कूल में पौधे लगाने का काम किया। इस अवसर पर मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link