पॉस्को के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता ने कहा- तलवार के दम पर रात में किया था बलात्कार, फिर बाद में दिया 4 पेज का लव लेटर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- Victim Said Raped In The Night On The Basis Of Sword, Then Later Gave A 4 page Love Letter
हरदा36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बुधवार को महिला थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी पर महिला थाने में पॉस्को एक्ट के तहत 17 अगस्त को मामला दर्ज किया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दुर्गाप्रसाद उमरिया शहर के दूध डेयरी क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस को आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने गत 7 सितंबर को पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
यह था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली बारहवीं कक्षा की स्कूली छात्रा ने गांव के ही दुर्गाप्रसाद उमरिया के खिलाफ घर बुलाकर तलवार दिखाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी ने 21 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे के आसपास अपने घर बुलाया, जिसके बाद तलवार दिखाकर शारीरिक शोषण किया। वहीं इस बारे में परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
आरोपी ने दिया था चार पेज का लव लेटर
घटना के बाद छात्रा अपने किसी रिश्तेदार के साथ दिल्ली चली गई थी। 29 जून को वह वापस अपने गांव आ गई थी। इस दौरान जब वह स्कूल से घर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे एक चार पेज का लव लेटर थमा दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी घटना बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी को पकड़ने में इनकी रही भूमिका
आरोपी को पकड़ने में ऊनि किशन ऊईक, आरक्षक परमजीत रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी ने महती भूमिका निभाई है।
Source link




