पॉलिटिकल नियुक्ति: हरदा जिला प्रभारी बनाए गए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलराम दावठा

[ad_1]

खातेगांव32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बलराम दावठा - Dainik Bhaskar

बलराम दावठा

खातेगांव के भाजपा नेता बलराम दावठा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का हरदा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मोर्चा प्रभारी रणवीर सिंह रावत की अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने यह नियुक्ति की है।

बलराम दावठा लगातार दो बार से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और तीन बार जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका में रहते हैं।

हाल ही में उनके मार्गदर्शन में खातेगांव में राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। दावठा की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्नेहीजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button