पैदल चुनरी यात्रा: क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना से निकाली चुनरी यात्रा, भक्तों ने मां कनकेश्वरी के दरबार में टेका मत्था

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shajapur
  • Chunari Yatra Taken Out With The Desire Of Happiness And Prosperity Of The Region, Devotees Bowed In The Court Of Mother Kankeshwari

शाजापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चुनरी यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिलाएं बहने और युवतियां। - Dainik Bhaskar

चुनरी यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिलाएं बहने और युवतियां।

शहर में शुक्रवार दो पैदल चुनरी यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय मां राजराजेश्वरी की नगरी से शुरू हुई चुनरी यात्रा करीब 10 किमी दूर स्थित करेड़ी माता के दरबार में पहुंची। हजारों भक्तों ने यहां मत्था टेक मां का आशीर्वाद लिया। यह यात्रा मां कनकेश्वरी भक्त मंडल के तत्वावधान में निकाली गई। मंडल के लोगों ने बताया यह यात्रा प्रतिवर्ष नवरात्रि में ही निकाली जाती है। क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना से शहर के श्रद्धालु जयकारे लगाते पैदल चलकर जाते हैं। चुनरी यात्रा पिछले 8 वर्षों से निकाली जा रही है।

यात्रा संयोजक रामचंद्र भावसार, तुलसीराम भावसार ने बताया कि चुनरी यात्रा साेमेश्वर महादेव शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर बलवीर हनुमान मंदिर, भावसार मोहल्ला, कांजी हाउस, साेमवारिया, बड़ा चौक, कसेरा बजार, रूपा माता मंदिर, तालाब की पाल, गिरवर, पतौली हाेते हुए करेड़ी स्थित मां कनकेश्वरी के दरबार पहुंची। महिला-पुरुष एवं बच्चियां भजनों पर नाचते-गाते चुनरी यात्रा में शामिल हुईं। भजन मंडलियों के कलाकारों ने मां भरती झोली खाली, मां अंबे करेड़ी वाली, मां संकट हटाने वाली, मां विपदा मिटाने वाली जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भक्तों ने करेड़ी माता की महाआरती की।

इसके बाद नवरात्रि के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर आयोजित गरबा महोत्सव के सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने सामूहिक रूप से भाेजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा, कलेक्टर दिनेश जैन, नपाध्यक्ष प्रेम जैन, नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, प्रदीप चंद्रवंशी, किरण ठाकुर समेत हजारों भक्त मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button