Entertainment

‘पेद्दी’ की शानदार कामयाबी के बाद राम चरण ने बुची बाबू सना को दिया सफलता का श्रेय

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक ‘पेद्दी’, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर और शानदार कलाकारों की टोली नजर आ रही है, अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म शानदार वीकेंड की ओर बढ़ रही है और शानदार कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है।

अपनी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के दौरान ग्लोबल स्टार राम चरण और निर्देशक बुच्ची बाबू सना के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान आकर्षित किया।

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा –

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू द्वारा उनके बैनर वृद्दी सिनेमाज के तहत निर्मित इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

‘धुरंधर’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ की शानदार सफलता के बाद उत्तर भारत में ‘पेद्दी’ को जियो स्टूडियोज रिलीज कर रहा है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को हुआ था, जबकि इसे 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।

Related Articles

Back to top button