पूर्व सीएम के आगमन से पहले फ्लेक्स फटे: नर्मदापुरम में कांग्रेस कमलनाथ के स्वागत में लगाए पोस्टर फाड़े, प्रवक्ता बोले असमाजिक तत्वों की हरकत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Narmadapuram
- In Narmadapuram, Congress Tore Posters To Welcome Kamal Nath, The Spokesperson Said The Actions Of Anti social Elements
नर्मदापुरम9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ब्रिज पर लगे पोस्टर फटने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
मप्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 27 सितंबर सोमवार को नर्मदापुरम आ रहे है। उनके आगमन के कुछ घंटे पहले शहर में लगे असामाजिक तत्वों द्वारा फ्लेक्स और पोस्टर फाड़ दिए गए। नर्मदापुरम रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे कुछ पोस्टर से जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार की तस्वीर में फाड़ छेड़छाड़ की गई। पोस्टर फटने की जानकारी मिलते ही कुछ कांग्रेसी मौके पर पहुंचे।
कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने इसे ओछी मानसिकता भरी हरकत बताया है। कांग्रेसमय माहौल से परेशान ये असामाजिक तत्वों की हरकत लगती है।

इधर कमलनाथ के नर्मदापुरम आगमन से पहले कांग्रेस संगठन में पोस्टर को लेकर गुटबाजी सोमवार को देखने को मिली। स्वागत और बधाई शुभकामनाएं के पोस्टर लगाने को लेकर होड़ मची हुई है। शहर के कई प्रमुख चौक-चौराह पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार के द्वारा स्वागत के फ्लेक्स लगाए गए। सर्किट हाउस चौराह और ब्रिज के सामने भी फ्लेक्स लगे थे। वहां पर सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारी फैजान उलहक फैंस क्लब और हर्षित गुरु के एक-एक फ्लेक्स लगे दिखे। जिलाअध्यक्ष के फ्लेक्स की जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के फ्लेक्स लगने को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चां हुई।

भाजपा मीडिया सेल ने किया कमेंट।
कमलनाथ सुबह 11.30बजे लेंगे जनसभा
प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सुबह 10.30 नर्मदापुरम हेलीकाॅप्टर से आएंगे। 10.45 बजे से मंडलम – सेक्टर, बूथ इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। गुप्ता ग्राउंउ पर सड़क को बंद कर मंच तैयार किया हुआ है।
Source link