गुना में भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज: 23 से 37 वार्ड के नागरिक रखेंगे समस्याएं; अधिकारी और जनप्रतिनिधि देंगे जवाब

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Guna
- Citizens Of Wards 23 To 37 Will Keep Problems; Officers And Public Representatives Will Answer
गुनाएक घंटा पहले
जनता की आवाज को मंच देने के लिए भास्कर ने रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमे लोगों ने अपनी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने रखा। हर रविवार को वार्डों में रूबरू कार्यक्रम किया जाएगा। पिछले तीन रविवार को 22 वार्डों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इनमे जनता ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सीधे सवाल पूछे और अपनी समस्याएं बतायीं थी।
जनप्रतिनिधियों व अफसरों को आपसे रूबरू करा रहा है। दूसरा आयोजन रविवार को हाट रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। दोपहर 1 बजे से यह आयोजन किया जाएगा। रूबरू में वार्ड 23 से 37 की जनता सवाल पूछेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ, वार्ड के पार्षद, नेता प्रतिपक्ष सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि वार्डों में जनता की आवाज को मंच देने के लिए भास्कर रूबरू कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। यह प्रत्येक रविवार को वार्डों में आयोजित गुना जाएगा। गुना में हर रविवार संयुक्त कार्यक्रम करने का कार्यक्रम बनाया गया है। इसमे वार्ड की जनता जनप्रतिनिधियों और अफसरों के सामने अपने सवाल और समस्याओं को रखेगी। जनप्रतिनिधियों से भी इन समस्याओं के बारे में उनके विचार और प्रयास जाने जाएंगे। रविवार को वार्ड क्रमांक 23 से 37 तक के नागरिक दोपहर 1 बजे नगरपालिका सभाकक्ष में इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह सभी के लिए खुला मंच रहेगा।
Source link