Chhattisgarh
पूर्व महापौर ढेबर की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रायपुर। पूर्व महापौर एजाज ढेबर की अम्मी (माता) का कल इंतकाल हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजनों ने बताया कि उनकी मैय्यत आज (मंगलवार) बाद नमाज़-ए-मग़रिब उनके निवास स्थान बैरन बाजार से उठाई जाएगी। इसके बाद जनाज़ा मौदहापारा कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी और सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। एजाज ढेबर की माता के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक जगत से जुड़े लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Follow Us



