पूर्व मंत्री की पत्नी पर मेड से मारपीट का आरोप: खाना बनाने की बात पर अपशब्द कहे- मारपीट की; मारपीट की धाराओं में केस दर्ज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • In Dhar, Gayatri Bhuria Said In The Complaint Of Pinky Singhar Abused On The Matter Of Cooking, Beat Up

धार7 घंटे पहले

MP के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के घर धार में खाना बनाने वाली महिला ने सिंघार की पत्नी पिंकी सिंघार पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस से की गई शिकायत में महिला गायत्री भूरिया ने बताया कि पिंकी सिंघार ने खाना बनाने की बात पर मुझे अपशब्द कहे और मेरे साथ मारपीट की। महिला उमंग के धार निवास पर खाना बनाती है।

पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा से विधायक है। महिला की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने मंत्री की पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि विधायक के समर्थकों ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन महिला ने कल देर रात करीब 1.30 बजे केस दर्ज किया है। पूर्व मंत्री की पत्नी होने के चलते मामला अब हाई प्रोफाइल हो चुका है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक सिंघार का घर धार के आदर्श रोड पर पुराने PWD कार्यालय के पीछे बना हुआ हैं। यहां महिला गायत्री भूरिया खाना बनाने का काम करती है। पिछले कई सालों से महिला विधायक के घर पर नौकरी कर रही हैं। इसी बीच विधायक की पत्नी पिंकी पति उमंग सिंघार ने खाना बनाने की बात को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसके मारपीट की थी।

घटना कल दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास की है। पीड़ित महिला ने घर जाकर अपने पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद दंपत्ति कल रात नौगांव थाने पहुंचे थे। जिसके बाद ही पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। टीआई चंद्रभान सिंह चडार के अनुसार महिला ने थाने आकर विधायक की पत्नी के खिलाफ शिकायत कराई है। जिस पर वैधानिक कार्रवाई की गई हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button