National

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर Rahul Gandhi ने दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर कही भावुक कर देने वाली बात….

जम्मू I राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। गौरतलब है कि राहुल गांधी का जो लद्दाख दौरा पहले 17 और 18 अगस्त तक था अब उसे बढ़ाकर 25 अगस्त तक कर दिया गया है। इसके बाद ही पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि राहुल पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट किया कि ‘पापा, आप की आंखों में भारत माता के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं- हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।

Related Articles

Back to top button