National

पूर्व पत्नी की दूसरी शादी से नाराज शख्स ने उसके दूसरे पति पर किया जानलेवा हमला

उत्तर 24 परगना, 09 अक्टूबर। पूर्व पत्नी की दूसरी शादी से नाराज शख्स ने उसके पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। घटना शनिवार देर रात उत्तर 24 परगना के गायघाटन थाना क्षेत्र के कार्ला शालबागान इलाके की है। घटना में घायल व्यक्ति का नाम का विश्वजीत विश्वास है जबकि आरोपित व्यक्ति का नाम सुकांत भद्रा है। आरोपित हाबरा थाने के गोलबाटी इलाके का रहने वाला है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुकांत की पूर्व पत्नी रिंकू भद्रा ने 25 मई 2022 को विश्वजीत विश्वास से शादी की थी। बताया गया है विगत आठ साल पहले सुकांत और रिंकू का संबंध विच्छेद हो गया था। महिला के दूसरे पति विश्वजीत का दावा है कि आठ सालों से सुकांत और रिंकू के बीच कोई संपर्क नहीं था इसलिये उसने रिंकू से शादी कर ली।

यह भी पढ़े:-Raipur Police ने 5G नेटवर्क के नाम पर ठगी को लेकर जारी की एडवायजरी

आरोप है कि रिंकू का पहला पति उसकी दूसरी शादी से काफी नाराज था इसलिए उसने गुस्से में विश्वजीत पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुकांत पहले भी एक बार विश्वजीत के घर आया था और उसे काफी परेशान किया। उसके बाद शनिवार देर रात जब विश्वजीत घर से बाहर निकला तो सुकांत ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर, गर्दन, हाथ सहित शरीर के कई जगहों पर वार हुए हैं।विश्वजीत के चीखने पर स्थानीय लोग उसे बचाने दौड़े। घायल अवस्था में उसे चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपित सुकांत को पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर गायघाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सुकांत को छुड़ाकर इलाज के लिए चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले गयी। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सुकांत और विश्वजीत को कोलकाता रेफर कर दिया। गायघाट थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button