Chhattisgarh

CM भूपेश बघेल बनने जा रहे ‘दादा’, ट्वीट कर दी खुशखबरी…

रायपुर, 13 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कका के बाद अब दादा बनने जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने लिखा है कि, दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक कुर्ता पहना है जिसमें एक टैग लगा हुआ है। इस पर लिखा है- DADA To Be।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ट्वीट के बाद उन्हें बधाईयां मिलनी शरू हो गई है। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) की शादी फरवरी में हुई थी। अब उनके घर नया मेहमान आने वाला है।

Related Articles

Back to top button