पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने कोरबा जिले का किया दो दिवसीय निरीक्षण

कोरबा, 21 मार्च 2025 – बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान IG डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, संयमित व्यवहार एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता से संवाद में संयम एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।
इस दौरान उन्होंने थाना दीपका का निरीक्षण किया, जहां अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा परेड निरीक्षण, पुलिस वाहनों का निरीक्षण, जनदर्शन (दरबार) आयोजन एवं CSP कोरबा कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया।