पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला पकड़ाया: गुना में 2017 में पुलिस पर किये थे फायर; गांव में छुपा था

[ad_1]
गुना18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आरोपी उधम पारदी।
वर्ष 2017 में पुलिस पार्टी पर फायर करने के मामले में 5 साल से फरार 3 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।डकैती की तैयारी के मामले में जारी एक स्थाई वारंट में भी धरनावदा थाना पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी। उसे उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है।
SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने हेतु एक अभियान के रुप में कार्यवाहियों को अंजाम दिलाया जा रहा है। इसके तहत गुना पुलिस द्वारा फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों, गुंडा बदमाशों, माफियाओं सहित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की निरंतर धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में गुना पुलिस ने पुलिस पार्टी पर फायर करने के मामले में करीब 5 साल से फरार चल रहे एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से 3 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही डकैती की तैयारी के मामले में न्यायालय से जारी एक स्थाई वारंट में भी पुलिस द्वारा आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
यह था मामला
वर्ष 2017 में थाना धरनावदा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों को पकडने के लिये ग्राम बीलाखेडी में दबिश दी गई थी। इस दौरान पारदी बदमाशों द्वारा एक राय होकर पुलिस पार्टी पर पत्थरों से हमला करने के साथ ही कई फायर भी किये गये थे। इस पर से 14-15 नामजद आरोपियों के विरूद्ध थाना धरनावदा में प्रकरण दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में फरार आरोपी ऊधम पुत्र रूस्तम पारदी निवासी ग्राम बीलाखेडी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही थाना धरनावदा के वर्ष 2015 के आर्म्स एक्ट और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के आरोपी ऊधम पारदी के न्यायालय से लगातार फरार रहने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने स्थायी वारंट जारी किया था।
फरार आरोपी ऊधम पारदी की गुना पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उसके बीलाखेड़ी में होने की सूचना मिली। इनपुट मिलते ही पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस की विशेष टीम द्वारा फरार इनामी आरोपी ऊधम पुत्र रूस्तम पारदी निवासी ग्राम बीलाखेडी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link