Chhattisgarh
पुलिस ने ढाई वर्ष में सात करोड़ से भी अधिक का गांजा बरामद किया : जितेन्द्र सिंह मीणा
जगदलपुर, 13 सितंबर। बस्तर एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि, पुलिस ने ढाई वर्ष में 7 करोड़ रुपये से भी अधिक का गांजा बरामद कर 300 से अधिक तस्करों को सलाखों क पीछे पहुंचाकर नक्सालियों की बड़ी आमदनी पर अंकुश लगाने में कामयाब हुए हैं।
उन्होंने बताया कि, ढाई वर्षो में गांजा के 163 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, जिसमें नगरनार पुलिस गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने में सबसे आगे है, जहां कुल 72 प्रकरण दर्ज किये गये है। गांजा तस्करी के साथ-साथ नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमें टेबलेट, कैप्सूल, सीरप सहित अन्य नशीले पदार्थो के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।
Follow Us




