पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पुरानी रंजिश के चलते लाठी से पीटकर की था हत्या

[ad_1]

विदिशा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सांकेतिक फोटो - Dainik Bhaskar

सांकेतिक फोटो

विदिशा में गुलाबगंज पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया और एक आरोपी को हत्या के आरोप में और दो लोगो को हत्या की बात छुपाने के कारण गिरफ्तार किया है आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी थी।

दरअसल 14 नवंबर को गुलाबगंज के माला गांव के एक खेत में एक व्यक्ति पड़ा मिला था , उसके शरीर पर चोट के निशान थे जब। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर घटना स्थल का जायजा लिया। उस व्यक्ति की शिनाख्त बासौदा का हिम्मत सिंह पिता शंभू सिंह राजपूत के रूप में हुई। उसके साथ किसी ने मारपीट की गई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए

गुलाबगंज थाना प्रभारी एच के लोहिया को जांच करके जल्द मामला सुलझाने के निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की तो पता चला कि सूचना देने वाले व्यक्ति धनराज दांगी के ताऊ के लड़के प्रदीप दांगी ने पुरानी रंजिश के चलते हिम्मत सिंह की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी है।

प्रदीप दांगी के भाई धनराज दांगी और सुरेन्द्र उर्फ संजय दांगी निवासी माला ने प्रदीप का हत्या की बात छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने में सहयोग किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपियों प्रदीप दांगी, धनराज दांगी, सुरेन्द्र उर्फ संजय दांगी सर्व निवासीगण ग्राम माला को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button