पुलिसकर्मी ने फांसी लगाई: दो माह की बेटी के लिए क्राइम ब्रांच से महिला थाने में कराया था ट्रांसफर

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

क्राइम ब्रांच से महिला थाने में पदस्थ हुए पुलिसकर्मी ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया। मृतक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने दो माह की बेटी की देखरेख के लिए कुछ समय पहले ही महिला थाने में तबादला करा लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों और सहकर्मियों के बयान लेकर मामले की जांच करेगी।

TI संजय सिंह बैस के मुताबिक करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पलासिया पुलिस लाइन में रहने वाले विशाल पुत्र शरद दीक्षित ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली है। गुरुवार रात में पत्नी ने सबसे पहले विशाल को फंदे से लटका हुआ देखा। वैशाली ने तत्काल परिवार को सूचना दी। पलासिया स्टाफ के जवान मौके पर पहुंचे और विशाल को एमवाय अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड नोट या अन्य किसी तरह की चीज जब्त नहीं की गई है। मामले में पत्नी वैशाली के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

चार साल पहले क्राइम ब्रांच में शुरू हुई दोस्ती के बाद की थी लव मैरिज

चार साल पहले क्राइम ब्रांच में रहते मृतक पुलिसकर्मी विशाल दीक्षित और उसकी पत्नी वैशाली का अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दो माह पहले ही वैशाली ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी की देखभाल करने के लिए विशाल ने क्राइम ब्रांच और वैशाली ने डीआरपी लाइन से एक साथ महिला थाने में ट्रांसफर करा लिया था। चार दिन पहले ही दोनों ने यहां ज्वाईनिंग की थी। विशाल के माता पिता हरदा के रहने वाले है। उनकी एक छोटी बहन है जिसकी पिछले साल ही शादी की थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button