पुर्तगाल के KFC मैनेजर को पीटकर 17000 का चश्मा लूटा: CM के इनवॉल्व होते ही भोपाल पुलिस ने 5वें दिन आरोपियों को गिरफ्तार किया

[ad_1]
भोपाल16 मिनट पहले
भोपाल पुलिस ने पुर्तगाल के टूरिस्ट नुनो रॉड्रिक्स पर हमला कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टूरिस्ट पुर्तगाल में KFC के मैनेजर हैं। 23 अक्टूबर को उनके साथ लूट हुई थी। तीनों आरोपी शराब पार्टी कर ऑटो से भारत टॉकीज चौराहे से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने टूरिस्ट पर अटैक कर दिया था। टूरिस्ट भी लुटेरों से लड़े। उन्होंने एक लुटेरे पर सेल्फी स्टिक मारी, इसके बाद लुटेरे भाग निकले थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को लुटेरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
पुलिस के मुताबिक मफरा, पुर्तगाल निवासी नुनो रॉड्रिक्स (41) भारत भ्रमण पर हैं। वे मफरा में KFC के मैनेजर हैं। 23 अक्टूबर को नुनो भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन के पास होटल सूर्या में रुके। दोपहर करीब 3 बजे वह होटल से पैदल ही छोटा तालाब घूमने निकले। भारत टॉकीज चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि ऑटो से तीन लुटेरे आ गए। उन्होंने उन्हें रोका और मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने नुनो का 17 हजार रुपए का चश्मा छीन लिया।
नुनो ने सेल्फी स्टिक से लुटेरे को मारा तो उन्होंने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर उनके कनपटी के दाहिने हिस्से में लगा। नुनो ने शोर मचाया तो लुटेरे भाग निकले। यहां से वे होटल पहुंचे और फिर हमीदिया पहुंचकर इलाज करवाया। यहीं से पुलिस को विदेशी पर्यटक के साथ लूट की घटना का पता चला। नुनो ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल के बाद खजुराहो जाएंगे। इसके बाद नेपाल फिर तुर्की के लिए रवाना होंगे।

नुनो रॉड्रिक्स (41) भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने बताया कि वह भोपाल घूमने के बाद खजुराहो जाएंगे। यहां से नेपाल, फिर तुर्की घूमने जाएंगे।
CCTV की मदद से पकड़ाए आरोपी
टीम को लीड कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनूप कुमार उइके ने बताया कि होटल से घटना स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते में मौजूद दुकानों, बार, होटल के CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज में फरियादी के बताए गए हुलिए के 3 लड़के नजर आए। इसके बाद उनके आने-जाने वाले रास्ते के CCTV चेक किए और संदिग्धों तक पहुंचे। संदेह के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कबीटपुरा शाहजनाबाद के रहने वाले मोहम्मद फैसल (23), शाहजहानाबाद के रहने वाले सरवर अली (23), 12 महल शाहजहानाबाद के रहने वाले अफजल खान (24) को हिरासत में लिया। उन्होंने विदेशी नागरिक के साथ लूट की वारदात को कबूला। तीनों पुताई का काम करते हैं और आदतन अपराधी हैं। ये नशे के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना टीलाजमालपुरा, हनुमान गंज,शाहजहानाबाद, अशोका गार्डन में चोरी, जेबकट और आर्म्स एक्ट के अपराध दर्ज हैं।
शराब पीकर की लूट
आरोपियों ने बताया कि घटना वाले होटल सूर्या के पास स्थित शराब दुकान के आहते में शराब पी और फिर ऑटो में बैठकर भारत टॉकीज चौराहे पर उतरकर इतवारा तरफ जा रहे थे। तभी कब्रिस्तान के पास विदेशी नागरिक दिखा। जिस पर तीनों ने मिलकर लूट के इरादे से हमला किया। आरोपियों ने चश्मा छीना तो विदेशी टूरिस्ट ने सेल्फी स्टिक मारी, जो आरोपी अफजल को लगी। गुस्साए अफजल ने पत्थर उठाकर टूरिस्ट की कनपटी पर हमला कर दिया। मारपीट और शोर सुन भीड़ इकठ्ठा हुई तो बदमाश भाग निकले। उन्होंने कुछ दूर जाकर चश्मा भी फेंक दिया।

नुनो ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल से 23 अक्टूबर को छतरपुर जाने वाले थे, लेकिन उनके साथ यह घटना घट गई।
20 कदम पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ
जिस जगह नुनो के साथ लूट हुई। उसके करीब 20 कदम पर ट्रैफिक पुलिस का बूथ है। घटना के समय भी बूथ पर एक-दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उनकी नजर लुटेरों पर नहीं पड़ी। नुनो ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन हिंदी नहीं बोल पाने की वजह से वे उसकी बातों को समझ नहीं सके। खून बहता देख लोगों ने उसे हमीदिया अस्पताल जाने की सलाह दी।
मफरा नेशनल पैलेस से मशहूर
नुनो ने पुलिस को बताया कि वह पुर्तगाल के मफरा शहर के हैं। KFC में मैनेजर हैं। मफरा नेशनल पैलेस की वजह से मशहूर है। इस शहर में कई रॉयल बिल्डिंग हैं। लिस्बन से 28 किलोमीटर दूर मफरा है। नुनो ने बताया कि वह मफरा से भारत के टूरिस्ट स्पॉट घूमने आए हैं। कई राज्यों में घूमने के बाद वह मध्यप्रदेश पहुंचे। भोपाल से उन्हें 23 अक्टूबर को छतरपुर जाना था। इससे पहले उनके साथ वारदात हो गई।
भोपाल में विदेशी पर्यटक से लूट:पुर्तगाली नागरिक पर दो बदमाशों ने पत्थर से किया हमला
Source link