पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला भिलाई में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जीवन-चित्रण की प्रदर्शनी पुण्य श्लोक रानी अहिल्या होल्कर जन जागरण समिति के जिला संयोजक श्री प्रेम लाल साहू के संयोजकत्व में भाजपा जिला कार्यालय भिलाई के सभागार में लगाई गई, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमान पुरुषोत्तम देवांगन जी (अध्यक्ष–भाजपा जिला भिलाई) ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर श्री शिरीष अग्रवाल जी, (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), शंकर लाल देवांगन (वरिष्ठ भाजपा नेता), विजेंद्र सिंह (जिला महामंत्री), योगेंद्र सिंह व श्रीमती मिथिला खिचरिया (जिला उपाध्यक्ष), विजय जायसवाल, दिलीप पटेल व श्रीमती उपासना साहू (जिला मंत्री) एवं श्रीमती स्वीटी कौशिक (जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा ) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होलकर समाज में व्याप्त बुराइयों के समाप्त करने की दिशा में काम की तथा महिला उत्थान की दिशा में कार्य किए, जो कि हमारे लिए प्रेरणा है। शिरीष अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक कुशल शासक के साथ-साथ कुशल योद्धा थी, जनता को भगवान मानकर सेवा करने वाली अहिल्या बाई गृहस्थ जीवन को भी बेहतर संचालन की उनकी कर्म को हमें आत्मसात करते हुए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल्य चित्र में दीप प्रज्ज्वलन किए साथ ही सभी अतिथियों में प्रदर्शनी का अवलोकन किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री श्री बिजेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर खिलावन सिंह साहू, श्रीमती तुलसी साहू, कन्हैया सोनी, विनोद देवांगन, करण कन्नौजिया, राम खिलावन वर्मा, सुशील यादव, पुखराज जैन, राजेंद्र सिंह, रवि कश्यप, ज्ञान दास मानिकपुरी, तुषार देवांगन, मंडल अध्यक्ष गण कुमन लाल साहू (मुरमुंदा), तरुण सिंह (कैंप), दीपक भोंडेकर (सुपेला), धर्मेंद्र सिंह (खुर्सीपार), रूप राम साहू, विजय शुक्ला, जागेश्वर सोनी, डॉ प्रदीप चौधरी, अनिल मिश्रा, प्रदीप सेन (पार्षद), गजानंद बंछोर, नरेश यादव, मुकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, मदन सेन, शारदा गुप्ता, पारस जँघेल, डॉ दिलीप शर्मा, डी नारायण रेड्डी, निहाल ठाकुर, श्रीमती सरला आचार्य, मनमीत कौर, रीता पांडेय, चमेली साहू, योजना ढहाके, प्रमिला दुबे, कविता बिस्वाल, मेघा कौर, आशा हिरवे, अनुराधा यदु, मीना गिरी, काजल शाहा, मीरा शाहजीत, जनक साहू, रामायण द्विवेदी, राजेंद्र साहू, सोमदत्त सोनी, नारायण रेड्डी, अखिलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समाज सेवी उपस्थित थे।