Chhattisgarh

पुण्य तिथि पर याद किए गए हॉकी के जादूगर

कोरबा, 04 दिसम्बर । हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्य तिथि पर हॉकी एसोसिएशन और हॉकी के खिलाड़ियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप सद्भावना मैच का भी आयोजन किया गया। बालको के डॉ. अंबेडकर स्टेडियम खेल मैदान में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, संरक्षक वायएम कुरैशी के मार्गदर्शन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के आदमकद छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

संरक्षक वायएम कुरैशी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का नाम युगों-युगों तक खेल की दुनिया में अमर है। उन्होंने जिस तरह से भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया, जिला व प्रदेश के हॉकी खिलाड़ी भी उनसे प्रेरणा लेकर हॉकी को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के महासचिव तारिक कुरैशी, गोपाल दास, प्रभात कंवर, नैतिक दास, धनराज बरेठ, दुर्गेश नेताम, महेंद्र चंद्रा, महेंद्र पटेल, मितेश मानिकपुरी, ओमप्रकाश, तनिश महिलांगे, अनुराग जोशी, विक्की प्रजापति आदि उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button