पुजारी के परिवार ने 90 साल बाद मनाई दिवाली: बेटी ने जन्म लिया तो खुशियां दोगुनी हुई, 3 पीढ़ियां दीपावली पर्व से दूर है

[ad_1]
आगर मालवा25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घर में गमी हो जाने से नगर के एक पुजारी परिवार के द्वारा पिछले 90 वर्षों से दीपावली का पर्व नहीं मनाया जा रहा था, लेकिन इस बार दीपावली पर बेटी के रूप में घर में लक्ष्मी का जन्म होने के बाद, पूरे परिवार के द्वारा यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नगर के श्री जय गोपाल सकल पंचायती मंदिर, छावनी आगर के पुजारी डॉ. चंचल शर्मा पिता पंडित हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. पं. मातादीन भेरूलाल के परिवार में स्व. डॉ. मोहनलाल शर्मा के छोटे भाई गिरधारीलाल पिता मातादीन का तीन पीढ़ी पहले सन 1925 में दीपावली के दिन स्वर्गवास हो गया था।
सनातन धर्म की मान्यतानुसार अगर परिवार में त्यौहार के दिन किसी की गमी हो जाती है, तो वे तब तक उस त्यौहार को नहीं मनाते है, जब तक परिवार में उसी त्यौहार पर किसी बच्चे का जन्म नहीं हो जाता, इस परंपरा का निर्वहन कर परिवार के द्वारा दीपावली पर्व नहीं मनाया जा रहा था, इस बीच तीन पीढ़ी बाद बीना शर्मा जिनका मायका गिर्राजी मथुरा वृन्दावन में है और ससुराल आगर में ने बताया कि बेटे विमल शर्मा (ब्रांच मैनेजर बैंक ऑफ इंडिया) और बहु कीर्ति को दीपावली पर्व के दिन बेटी का जन्म हो गया।
बीना शर्मा ने गिर्राजी जी महाराज से प्रार्थना की थी, जो पूर्ण हुई, दीपावली पर घर में बेटी का जन्म होने पर पुजारी परिवार ने तीन पीढ़ी गुजर जाने के बाद 90 वर्षों के बाद इस बार दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Source link