Chhattisgarh

मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किये जा रहे हैं केंद्र

सूरजपुर । मतदान दिवस के लिए जिले के मतदान केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदाताओं के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की व्यवस्था, शेड, विश्राम कक्ष और ओआरएस कॉर्नर का विशेष प्रबंध किया गया है। सभी मतदान केंद्रों की तैयारी एक दिन पूर्व ही सुनिश्चित कर ली जाएगी। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने पुख्ता इंतजाम के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में 728 मतदान केंद्र है। जिसमें 25 संगवारी मतदान केंद्र, 03 दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र, 13 युवा कर्मियों द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र व 15 आदर्श मतदान केंद्र शामिल है।

Related Articles

Back to top button