पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति: खेमसिंह जमरा को मिला दायित्व, पदभार किया ग्रहण

[ad_1]

झाबुआ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झाबुआ पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद का पदभार शनिवार को खेमसिंह जमरा ने ग्रहण कर लिया। मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने खेमसिंह जमरा को झाबुआ शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय पीजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

शनिवार को उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव समेत महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर और छात्र संगठनों के नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद खेम सिंह जमरा ने कहा कि कॉलेज की जो भी समस्याएं हैं उनको लेकर छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। सभी के समन्वय से समस्याओं का हल निकाला जाएगा। साथ ही कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button