Chhattisgarh

पापा राव के सरेंडर से नक्सलवाद खत्म: विजय शर्मा का दावा

कवर्धा । छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता का दावा करते हुए उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली कमांडर पापा राव के आत्मसमर्पण के साथ ही राज्य में नक्सलवाद खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में एक भी नक्सली सक्रिय नहीं बचा है।

सूत्रों के अनुसार, 25 लाख के इनामी पापा राव अपने 17 साथियों के साथ AK-47 सहित अत्याधुनिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण की तैयारी में है। सुरक्षा एजेंसियों की टीम इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में पहुंच चुकी है और उसे जल्द बीजापुर होते हुए जगदलपुर लाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी के सामने औपचारिक सरेंडर करेगा।

पापा राव वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रह चुका है। उसका नाम कई बड़े नक्सली हमलों, खासकर कुटरू-बेदरे रोड IED ब्लास्ट में सामने आया था, जिसमें आठ जवान शहीद हुए थे। सरकार ने इस आत्मसमर्पण को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे बस्तर में शांति और विकास को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button