National

पाकिस्तान का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बैन

नई दिल्ली । पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है। ट्विटर के अनुसार ऐसा भारत सरकार की कानूनी मांग पर किया गया है। ट्विटर के इस कदम के साथ ही अब भारत में पाक सरकार के इस अकाउंट का कोई भी ट्वीट नहीं दिखेगा। ट्विटर की पालिसी के अनुसार यह कदम स्थानीय नियमानुसार उठाया जाता है। 

यह भी पढ़े:-कट्टा एवं धारदार हथियार के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

इसके जरिए सुरक्षा और स्थानीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए उपयोगकर्ता की अभिव्यक्ति का सम्मान भी किया जाता है।बता दें कि तीन हफ्ते पहले भी यह रोक लगाई गई थी। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों से की गई है। 

Related Articles

Back to top button