पांच करोड़ से संवरेगा दशहरा मैदान: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने किया भूमि पूजन, स्टेडियम का निर्माण होगा

[ad_1]
उज्जैन5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उज्जैन। छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल अनुसुईया उईके ने गुरूवार को करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से दशहरा मैदान स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। राज्यपाल ने कहा कि नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।खेलों की भूमिका में हमारे देश के युवा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित कर रहे है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि से दशहरा मैदान को एक सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया जाएगा। इसकी निर्माण एजेन्सी उज्जैन नगर पालिक निगम रहेगी। दशहरा मैदान में स्टेडियम के निर्माण करने के बाद लगभग 600 लोगों की एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी। यह मैदान 1.44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है, जिसमें सर्वागीण खेल व्यवस्था के लिए निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम का नाम स्व.राजाभाऊ महाकाल के नाम से रखा जाएगा। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि खिलाडिय़ों की भावनाओं की कद्र करते हुए स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। विधायक पारस जैन ने कहा कि पहले लोगों के मन में यह धारणा थी कि उज्जैन में सिंहस्थ आता है तभी निर्माण कार्य कराए जाते हैं, जबकि अब बात उलट हो गई है और निरन्तर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल ने भी संबोधित किया।
राज्यपाल ने श्री महाकाल लोक की प्रशंसा की
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके ने श्री महाकाल लोक के विशाल परिसर की प्रशंसा की।उन्होने कहा कि उज्जैनवासी बड़े भाग्यशाली हैं, जो वे यहां निवासरत हैं। राज्यपाल ने बताया कि सीहोर में कार्यक्रम में उन्होने उपस्थित जन-समुदाय से कहा कि उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में एक विशाल श्री महाकाल लोक का निर्माण कर शिव की महिमा को दिखाया गया है, वहां लोग अवश्य देखने जाएं। उन्होने कहा कि मन में विश्वास, दृढ़ संकल्प और आमजन के काम करने की इच्छा हो तो निश्चित ही ईश्वर की कृपा से उच्च पद पर व्यक्ति पहुंचता है।
Source link