पशुमालिक नदारद: मुख्य मार्गों से गुजर रहे मवेशियों के झुंड, आवाजाही मुश्किल, लग रहा जाम

[ad_1]

बुरहानपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश का मौसम लगभग खत्म हो गया है और ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही अब पशुपालकों का मवेशियों के साथ महाराष्ट्र की ओर जाने का सिलसिला भी शुरू होने लगा है। बारिश के पहले पशुपालक गोवंश और भेड़ों को लेकर अपने डेरे में लौट आते हैं, लेकिन ठंड शुरू होते ही महाराष्ट्र की ओर निकल जाते हैं। मवेशियों के झुंड मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान यातायात बाधित होने के साथ जाम लग रहा है। जिले में गोवंश और भेड़ पालक बड़ी संख्या में हैं। यह साल के छह महीने महाराष्ट्र में ही रहते हैं।

लेकिन बारिश के पहले अपने डेरों की ओर लौटते हैं। ठंड शुरू होने के साथ पशुओं लेकर महाराष्ट्र लौटने लगे हैं। सैकड़ों पशुओं के हाईवे सहित अन्य मार्गों से गुजरने पर जाम लग रहा है। इसमें फंस कर लोग परेशान हो रहे हैं। जंगल से निकलकर गोवंश और भेड़ाें के झुंड सीधे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आ रहे हैं।

ऐसे में घंटों तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है। कई बार पशुओं के झुंड के कारण हादसे भी हो चुके हैं। हाईवे से होते हुए पशुओं के झुंड शहर के बीच से भी गुजर रहे हैं। रावेर जाने वाले पशुपालक सिंधीबस्ती से बहादरपुर रोड की ओर निकलते हैं। इससे जाम की स्थिति तो बनती है, साथ ही पशु सड़कों को गंदा भी करते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button