पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम: पुरानी जिला पंचायत परिसर के 5 पेड़ों को नए कलेक्टाेरेट परिसर में किया शिफ्ट

[ad_1]
मंदसौर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने अनूठा प्रयोग किया गया। 5 पेड़ों को नए कलेक्टाेरेट परिसर में शिफ्ट किया। हालांकि यह कितना सफल होगा यह तो आगामी समय में ही पता चलेगा। जिला प्रशासन की टीम ने पुरानी जिला पंचायत परिसर में लगे 5 पेड़ को नए कलेक्टाेरेट भवन परिसर में शिफ्ट किया।
सुबह एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार मुकेश सोनी के नेतृत्व में 5 बड़े पेड़ को 1-1 कर पाेकलेन, जेसीबी और क्रेन की सहायता से सुरक्षित निकाला। इसके बाद इन हरे-भरे पेड़ों को ट्रक की सहायता से नए कलेक्टाेरेट भवन परिसर ले जाया गया। जहां पहले से खोदे गड्ढों में इनको लगाया।
रोपण से पहले कार्यालय में पदस्थ महिलाकर्मियों ने वृक्षों की पूजा की। इसके बाद वृक्षारोपण किया। हरे पेड़ों को शिफ्ट करने का कार्य सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चला। पेड़ शिफ्ट करने का काम समाजसेवी नाहरू खां की देख-रेख में किया।
Source link