भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती कार्यक्रम मुरमुंदा मंडल में मनाया गया

अहिवारा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती कार्यक्रम मुरमुंदा मंडल में मनाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अनुसूचित जातियों और अन्य हाशिए पर पड़ी समुदायों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता उनके राजनीतिक जीवन की एक प्रमुख प्रेरणा शक्ति थी। आज हम उस महान विचारक, समाज सुधारक और संविधान निर्माता को नमन करते हैं, जिन्होंने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का रास्ता दिखाया।उनके विचार और आदर्श हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर जी का महान विचार था कि…”जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।
“इस अवसर पर खगेश कोसरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कुमन साहू मंडल अध्यक्ष, जनकलाल साहू मंडल संयोजक, रामायण प्रसाद द्विवेदी मंत्री, नागेश साहू सभापति जनपद पंचायत धमधा, हेमा साहू जनपद सदस्य, मोतीराम कोसले अजा मोर्चा जिला सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य द्वय गणेश साहू, खेमीन साहू, सोमकांत वर्मा विधानसभा प्रभारी सोशल मीडिया, अवधेश सौराज, परमानंद साहू व अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।