नर्मदापुरम! फुटकर व्यापारी पर जानलेवा हमला: 10 से ज्यादा लोगों ने डंडे और रॉड से पीटा; 50 हजार रुपए छीनने के आरोप

[ad_1]
नर्मदापुरम33 मिनट पहले
घायल व्यापारी
नर्मदापुरम जिले के शोभापुर में फुटकर व्यापारी पर 10 से ज्यादा लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में व्यापारी के सिर, चेहरे पर गंभीर चोटें आई। घटना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे बाजार क्षेत्र की है। घायल चाय नाश्ते की दुकान का संचालक है। शुक्रवार को उसने गन्ने की दुकान भी लगाई थे।
हमलावरों पर मारपीट के साथ 50 हजार रुपए छीनने के आरोप है। हमलावार गांव के ही बताए जा रहे। जिनके राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने बात सामने आ रहीं है। फ़िलहाल घायल को पिपरिया की सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी वर्षा धाकड़ ने स्टाफ के साथ पहुंचकर घायल के बयान लिए। घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
व्यापारी बोला-मुझे पीटा, रुपए छीन लिए
घायल विजय शाह शोभापुर में एक नाश्ता दुकान चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार को मैंने गन्ने की दुकान लगाई थी, शाम करीब 5 बजे कुछ लोग रुपए की वसूली करने आए थे। जिन्हें रुपए नहीं देने पर उनके साथ मामूली विवाद हुआ, तब मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर बाद वहीं व्यक्ति कुछ और लोगों को साथ लेकर आया। उनके हाथों में धारदार हथियार राड और डंडे थे। इनमें शरद दुबे, सचिन पुरवइया, राजू पुरवइया, रूपेश पुरवइया, सतीश पुरवइया, मनीष पुरवइया और अन्य लोगों ने मेरे पर हमला कर दिया। मुझसे मारपीट की। घायल का आरोप है कि उसके पास रखे गन्ने बेचकर कमाएं 50 हज़ार रुपए भी छीन कर ले गए। मामले में शोभापुर चौकी प्रभारी वर्षा धाकड़ से जानकारी, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। बयान में कुछ लोगों के नाम सहित अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही है। जानलेवा हमले के बाद कार्रवाई में राजनैतिक हस्तक्षेप होने की आशंका है।
Source link