Chhattisgarh

परिक्षेत्र स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा में केएन कॉलेज की टीम विजेता, अब विवि में करेंगे प्रतिनिधित्व

कोरबा, 2 नवम्बर । पं. मुकुटधर पांडेय शासकीय महाविद्यालय कटघोरा में बीते दिनों परिक्षेत्र स्तरीय वालीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 7 महाविद्यालयों की टीम ने हिस्सा लिया। इनमें कटघोरा कॉलेज, दीपका, हरदीबाजार, ईवीपीजी, मॉडर्न, भैसमा एवं कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की टीम ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला एमडीपी कटघोरा एवं कमला नेहरू महाविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में केएन कॉलेज कोरबा की टीम ने 4 पॉइंट से जीत हासिल किए। चयनित खिलाड़ी विश्वविद्यालय के अंतर्गत नारायणपुर में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कमला नेहरू महाविद्यालय से चयनित खिलाड़ियों में निकेश कर्ष, गौरव गर्ग, गौरव साहू, राजीव सिंह, प्रवीर सिंह, प्रणय धाडगे शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने चुने गए खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता की अगली कड़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button