पन्ना पुलिस की बड़ी लापरवाही: पुलिस कस्टडी से भागा मर्डर केस का आरोपी, पेशी के लिए ले गई थी पुलिस

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Panna
- Accused Of Murder Case Ran Away From Police Custody, Police Took Him To Present In Court
पन्ना4 घंटे पहले
पन्ना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार के दिन अजयगढ़ बस स्टैंड से पुलिस कस्टडी से 302 सहित अन्य मामलों में सजा काट रहा कुख्यात कैदी केशर बहेलिया फरार हो गया। इसके बाद अब पन्ना जिले की पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है। जगह-जगह पुलिस सर्चिंग लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार, पन्ना जिला जैल में बंद आर्म्स एक्ट का कैदी केशर बहेलिया मंगलवार के दिन अजयगढ़ बस स्टैंड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी को कुछ समय पहले अजयगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे पन्ना जिला उप जैल भेज दिया गया था। मंगलवार के दिन कैदी की पेशी अजयगढ़ न्यायालय में थी।
जिसे पुलिस लाइन के पुलिस कर्मचारियों ने पेशी के लिए यात्री वाहन से लेकर पन्ना अजयगढ़ न्यायालय ले जाया गया। पेशी के बाद अजयगढ़ बस स्टैंड से कैदी केशर बहेलिया पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। अब पन्ना पुलिस कैदी की तलाश के लिए जगह-जगह सर्चिंग कर रही है।
मर्डर का मामला है दर्ज
कुख्यात आरोपी केशर बहेलिया 302 का भी आरोपी है। जिसका मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दर्ज है। केशर कई दिनों से फरार चल रहा था। जिसे अजयगढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था। मामले में पन्ना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि पुलिस का स्टाफ कैदी की पेशी करवाकर अजयगढ़ न्यायालय से बापिस आ रहे थे।
तभी बस स्टैंड से कैदी फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए अजयगढ़, पन्ना, बृजपुर, धरमपुर थाना पुलिस को सर्चिंग के लिए लगाया गया है। जिले के सीमाओं में वाहनों की सर्चिंग भी करवाई जा रही है। जल्द ही फरार कैदी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैल की एक गाड़ी पवई और एक पन्ना न्यायालय कैदियों की पेशी के लिए गए थे। इसलिए वारंट के तहत इस कैदी को अजयगढ़ ले जाया गया था।

Source link