पन्ना जिले के अंधे कत्ल का खुलासा: मछली पकाने से मना करने पर चार पड़ोसी युवकों ने पीट-पीटकर की वृद्ध दंपती की हत्या

[ad_1]

पन्नाएक घंटा पहले

पन्ना के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाखेड़ा गांव में वृद्ध दंपती की हत्या की गई थी। इसके बाद शाहनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने बीजाखेड़ा गांव के दरवेश शाह (70) और उनकी पत्नी रैना वाई (68) की हत्या मछली पकाने व झाड़फूंक में हुए विवाद की वजह से दंपती की हत्या की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि 15 नवंबर की चार युवक वृद्ध दंपती के घर मछली लेकर पहुंचे। चारों उनके घर के सामने रहते थे। युवकों ने दंपती से रात में इसे पकाने के लिए कहा। वृद्ध झाड़फूंक भी करता था। चार युवकों में से एक की बात पहले झाड़फूंक के संबंध में हुई थी। इसमें कुछ पैसों का लेनदेन किया था। इस पर विवाद होने लगा। इसी बात से गुस्साए चार युवकों ने वृद्ध को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वृद्ध की मौत हो गई।

इसी दौरान उसकी पत्नी रैना बाई आंगन में आई। चारों युवकों ने पकड़े जाने के डर से उस पर भी लाठियां चलाना दी। दोनों की हत्या कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने दंपती के शव को पड़ा देखा तो मृतकों के भतीजे को जानकारी दी। मृतकों के भतीजे मेजर शाह ने थाना शाहनगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें शाहनगर थाना पुलिस एवं डॉग स्क्वायड, एफएसएल, फिंगर प्रिंट की टीम ने भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित किया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

18 नवंबर की सुबह वृद्ध के सामने रहने वाले चार आरोपी संकेत पिता बलराम कोरी (20) निवासी लंमतरा, दीपक कुमार बेन पिता रमेश बैन (18) निवासी बीजाखेड़ा, भूपेंद्र सिंह गौंड पिता गुमान सिंह (22) निवासी बिजखेड़ा एवं नाबालिग को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button