पन्ना-छतरपुर एनएच की मडला घाटी में दुर्घटना: खाई में गिरी बाइक, महिला सहित दो लोगों की हालत गंभीर

[ad_1]

पन्ना7 घंटे पहले

पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 में इन दिनों लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक मडला घाटी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद तीनों को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती करवाया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

घनश्याम सिंह यादव (31) अपनी पत्नी कमलेश यादव (27) और सुमन सिंह ठाकुर (17) बाइक से टोरियाटेक से अमानगंज जा रहे थे। मडला घाटी के पास बोलेरो से क्रासिंग करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। तीनों घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उसे मामूली चोटें आई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button